एक ही विषय से कर सकेंगे आवेदन खबरगली Recruitment for 854 lecturer posts begins; candidates can apply for only one subject. raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली)  लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इच्छूक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परीक्षा के माध्यम से संचालनालय के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र के रिक्त कुल 854 पदों पर भर्ती किए जाएंगे। इसमें व्याख्याता टी संवर्ग में 430 और ई संवर्ग में 424 पद है। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कर सकेंगे। परीक्षा 29 नवंबर को संभावित है।