एक युवक घायल खबरगली Five people died and one youth was injured in a car-trailer collision in Dausa

दौसा (खबरगली)  राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर लांघते हुए विपरीत दिशा में पहुंच गया। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उ