found hanging in the morning Durg news hindi news khabargli

दुर्ग  (खबरगली) दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षा देने से पहले एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।  वह सोमवार को परीक्षा का एडमीट कार्ड लेकर घर आई, रात 12 बजे तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली।

यह दृश्य सबसे पहले छात्रा की मां ने देखा। घबराई मां की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आए।  मामला जामुल थाना इलाके के घासीदास नगर का है।