Gare Palma-2 Collieries Limited and Adani Foundation organized an event on World Tribal Day

20 गांवों के 500 से अधिक लोगों की सहभागिता, ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन, बिरहोर समुदाय के 12 सदस्य सम्मानित

रायगढ़ (खबरगली) विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तमनार स्थित महाजेनको की गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आश्रित ग्राम मुड़ागांव (सराईटोला) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आसपास के 20 गांवों से 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला और सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि