जनरल परवेज़ मुशर्रफ़

कराची (khabargali) भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ का शुक्रवार को निधन हो गया। मुशर्रफ़ की पिछले काफी लंबे समय से स्वास्थ्यगत स्थिति ठीक नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो तबीयत बहुत खराब होने के कारण उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को उनका निधन हो गया परवेज़ का जन्म 11 अगस्त 1943 को अविभाजित भारत के दिल्ली में हुआ था। जिसके बाद आजादी और विभाजन के समय वह परिवार सहित पाकिस्तान चले गए थे। 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के