राष्ट्रीय भरतनाट्यम प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
रायपुर (खबरगली ) नृत्य के प्रति बचपन का लगाव जब समर्पण और निरंतर अभ्यास से मिलता है, तो सफलता की नई ऊंचाइयों का रास्ता खुद-ब-खुद बन जाता है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है रायपुर की युवा नृत्यांगना तमन्ना बेउरा की, जिन्होंने अपने जुनून को लक्ष्य बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। तमन्ना बताती हैं कि बचपन से ही उन्हें नृत्य के प्रति गहरा आकर्षण था, जिसने उन्हें शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की ओर प्रेरित किया। अपनी गुरु सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने नृत्य की बारीकियां,