खबरगली Lata Mangeshkar family is a blot on humanity...they are a gang of robbers...'

पुणे (खबरगली) महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने लता मंगेशकर के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें लुटेरों का गिरोह बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके परिवार ने कभी समाज का कोई भला नहीं किया। दरअसल वडेट्टीवार की टिप्पणी उस घटना के बाद आई है, जिसमें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कथित तौर पर भर्ती न किए जाने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। इसे लेकर विवाद जारी है। मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगेशकर परिवार की आलोचना की है। हालांकि, कांग्रेस नेता के आरोपों पर मंगेशकर परिवार ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।