killing a young man. big news balrampur chhattisgarhkhabargali

बलरामपुर (खबरगली) वाड्रफनगर के अजगरा नाले के पास पिकअप पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप से छत्तीसगढ़ के इंजानी गांव से उत्तरप्रदेश के म्योरपुर बारात जा रहे थे।