मां मातंगी दिव्य दरबार सजेगा सुकमा में

सुकमा (खबरगली) एक दिवसीय भव्य दिव्य दरबार के आयोजन हेतु मां मातंगी दिव्य धाम पीठाधीश्वर डॉ. श्री प्रेमा साईं जी महाराज सुकमा पहुँच चुके हैं। मंगलवार, 10 फरवरी को आयोजित होने वाले इस दिव्य दरबार को लेकर पूरे बस्तर अंचल में गहरा उत्साह और आध्यात्मिक उमंग का वातावरण है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश–विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्चा बनवाने तथा महाराज श्री के दर्शन–आशीर्वाद प्राप्त करने सुकमा पहुँच रहे हैं।