मां ने दो महीने के मासूम की ली जान मुंह में कपड़ा ठूसा

तेलंगाना  (खबरगली) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बौरमपेट में एक निर्दयी मां ने अपने ही दो महीने के मासूम बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने आउटर रिंग रोड के पास स्थित के एक अंडर कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट परिसर से बच्चे का शव बरामद किया है। शुरुआती जांच के अनुसार मां बच्चे के बार बार रोने से परेशान थी और इसी के चलते उसने बच्चे की हत्या कर दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

चोट के कारण हुई बच्चे की मौत