महिलाओं को 3 हजार देने का अहम निर्णय खबरगली Several important decisions were approved in the Chief Minister's cabinet meeting

कोलकाता (खबरगली)  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग कर सरकार के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी है। 

इसके साथ ही महिलाओं के लिए 1 जून से राज्य में बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया गया है. सरकार का कहना है कि इस योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को राहत मिलेगी।