Mrs. Nidhi Chhibber

रायपुर (khabargali) राज्य में नई सरकार बनने के बाद यहां प्रशासन में भी काफी कुछ नया दिखने की संभावना है और इसका सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों की आज पदोन्नति की गई है। इनमें से चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव वेतनमान पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति किए गए अधिकारियों में से तीन अधिकारी अभी केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं।