नया रायपुर के सरकारी स्कूल में लगेगी संगीत कॉलेज की कक्षाएं

रायपुर(खबरगली) नया रायपुर में शुरू होने जा रहे नवीन संगीत महाविद्यालय के लिए आखिरकार अस्थायी परिसर तय कर लिया गया है। पत्रिका में महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद कक्षाओं के लिए जगह तय नहीं होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अब इसका समाधान हो गया है। महाविद्यालय की प्रारंभिक कक्षाएं नया रायपुर के सेक्टर 25 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित की जाएंगी। स्थायी भवन तैयार होने तक यहीं से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने की तैयारी है।