orders online

8 बजे के बाद ऑर्डर रिसीव करना बंद

देश(khabargali) भारत में कोरोना वायरस की सैकेंड वेव आ चुकी है। जिसके चलते सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू और शनिवार, रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के कारण अब जौमेटो और स्विगी जैसी फूड डिलीवरी ऐप्स ने भी रात 8 बजे के बाद ऑर्डर रिसीव करना बंद कर दिया है।