Ottawa

ओटावा (खबरगली ) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी बाजार पर कनाडा की निर्भरता को कम करने के लिए एशिया तक एक बड़े पैमाने पर तेल पाइपलाइन बनाने की योजना की घोषणा की. दशकों से अमेरिकी बाजार पर काफी हद तक निर्भर रहे कनाडा ने अब देश के भीतर ही तेल आपूर्ति नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कनाडा दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल है. अमेरिका के साथ लगातार बढ़ते व्यापारिक तनाव और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चिंताओं के बीच कनाडा अपनी रणनीति बदलता नजर आ रहा है.