प्रेस कांफ्रेंस

पुलिस कर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी, नक्सल समस्या और गांजा को लेकर मीटिंग जल्द: जुनेजा

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त डीजीपी अशोक जुनेजा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस ली। यह कांफ्रेंस उन्होंने नया रायपुर पुलिस मुख्यालय में हुआ। DGP अशोक जुनेजा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान डीजीपी जुनेजा ने कहा कि हमारा मुख्य फोकस कानून व्यवस्था संभालना और बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करना है. नक्सल क्षेत्र में विकास करना। शासन की योजनाओं को पुलिस जवानों की मदद से लोगों तक पहुंचाना है।