प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का आज अंतिम दिन

रायपुर (खबरगली) संपत्तिकर में छूट का लाभ लेने के लिए शहर के करदाता अंतिम शेष दिनों में बड़ी संख्या में भुगतान कर रहे हैं। इसका असर सोमवार को नगर निगम की राजस्व वसूली में दिखाई दिया, जब निगम ने एक ही दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए का संपत्तिकर वसूल किया। निगम प्रशासन का कहना है कि 30 जून तक कर का पूरा भुगतान करने पर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट मिल रही है, इसलिए अंतिम दिन वसूली और बढ़ने की उम्मीद है।

जोनवार राजस्व की स्थिति