रायपुर (खबरगली) धार्मिक पर्वों को देखते हुए राजधानी रायपुर में सितंबर माह के 7 दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश के तहत इन दिनों पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
प्रतिबंध के दौरान सिर्फ मांस-मटन की दुकानों पर ही नहीं, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट में होने वाली बिक्री पर भी निगम की नजर रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
