raids in Raipur and Bhilai raipur chhattisgarh raipur khabargali

रायपुर (खबरगली)  CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह से जारी इस कार्रवाई में ईडी की टीम दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और आर्थिक पहलुओं की पड़ताल के लिए की जा रही इस कार्रवाई से मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।