ramdan

फिचर डेस्क(khabargali) इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक नवां महीना रमजान का पाक महीना होता है। दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे माह अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज अदा करते हैं और रोज़ा रखते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी उम्र के लोग बहुत ही खुशी से रोज़ा रखते हैं। चांद का दीदार करने के बाद रमजान की शुरूआत हो जाती है। सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में चांद दीदार होने के बाद ही रमजान की सही तिथि की घोषणा की जाती है। अलग-अलग देशों में चांद के दीदार की तारीख अलग होती हैं। जानिए कि भारत में कब होगा चांद का दीदार और कब से शुरू होंगे रमजान।