शादी की जिद में 200 फीट टावर पर चढ़ी नाबालिग

भोजपुर (खबरगली)  बिहार के भोजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गई। यह घटना चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव की बताई जा रही है, जहां लड़की की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।