सरगुजा और दुर्ग जिले में मिले कनेक्शन खबरगली Search underway for suspects linked to the Pakistani intelligence agency ISI; connections found in Bastar

रायपुर (खबरगली) इंटेलिजेंस की टीम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के शहरी नेटवर्क से जुडे़ हुए लोगों की तलाश कर रही है। पिछले दिनों पकडे़ गए संदेही से मिले इनपुट के आधार पर मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के कनेक्शन को जांच के दायरे में लिया गया है। राज्य पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि स्लीपर सेल से जुडे़ कुछ अन्य लोग खुफिया जानकारियां एकत्रित कर रहे है। इसे देखते हुए टीम को अलर्ट किया गया है। सरगुजा, बस्तर और दुर्ग जिले के कुछ इलाकों पर नजर रखी जा रही है।