तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग

गिरिडीह (खबरगली)  झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक ट्रक के चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।