' they sold tea while remaining firm on their demand for a stipend hike. Latest News Hindi news khabargali

राजनांदगाँव (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है। स्टायपेंड को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग को लेकर डॉक्टर 4 अगस्त से हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के सामने आंदोलन के 14वें दिन इंटर्न डॉक्टरों ने अनोखे और सांकेतिक अंदाज में ‘एमबीबीएस चाय वाला’ बनकर चाय बेची और सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।

टी-स्टॉल लगाकर जताया विरोध