Traffic Police

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर की चौपाटी में अब मनमाने तरीके से दुकानें संचालित नहीं की जा सकेंगी। प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौपाटी संचालन के समय से लेकर पार्किंग और बैठने की व्यवस्था तक के लिए नए नियम तय किए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार चौपाटी की दुकानें रात 9 बजे से खुलेंगी और रात 1 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। वहीं, सड़क और फुटपाथ पर कुर्सियां-टेबल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।