इंदौर (खबरगली) देश के सबसे स्वच्छ और मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों की मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 54 वर्षीय रामनरेश यादव की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मौत हो गई। स्वजन ने आरोप लगाया कि दूषित पानी के कारण उनकी जान गई है। हालांकि, प्रशासन ने अबतक इसे लेकर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
- Today is: