वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव

हरदोई (खबरगली) उत्तर प्रदेश के हरदोई और कौढा के बीच गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस (22489) पर पत्थर लगने से हड़कंप मच गया।  ट्रेन के C-4 कोच में सीट नंबर 60-61 के पास पत्थर टकराने से खिड़की का शीशा टूट गया।  इस प्रतिष्ठित ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मेरठ जाने के लिए सवार थे, हालांकि वह उस बोगी में मौजूद नहीं थे जिस पर पत्थर लगा।