Vice Principal Rudra Preeti Vaishnav and Guru Preeti Rudra Vaishnav

रायपुर (khabargali) कृष्णा ललित कला महाविद्यालय के द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता " कौशल महोत्सव " का उक्त आयोजन 3 जुलाई को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव ने माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय एवम रायगढ़ शहर का प्रतिनिधित्व किया। सौम्या ने जूनियर वर्ग में 10 मिनिट का एकल कत्थक प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में सौम्या ने राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की हैट्रिक लगाई है।

Tags