भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: सुभाष अग्रवाल बने प्रदेश संयोजक, संतोष बैद को मीडिया की कमान

BJP Trade Cell's State Executive Announced: Subhash Agarwal Appointed State Convener; Santosh Baid Takes Charge of Media; State President Kiran Singh Deo and General Secretary Organization Pawan Sai  Chhattisgarh, Khabargali.

रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक सक्रियता बढ़ाते हुए व्यापार प्रकोष्ठ की वृहद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी इस सूची में अनुभवी नेता सुभाष अग्रवाल को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी के प्रमुख नाम

पार्टी ने सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में पांच सह-संयोजकों की नियुक्ति की है, जिनमें रमन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुनील रामदास अग्रवाल, अनिल लुंकड और नीतीश दुबे शामिल हैं। इसके अलावा: संतोष बैद: प्रदेश मीडिया प्रभारी, लखविंदर सिंह लक्की: कोषाध्यक्ष, सुमित शर्मा: कार्यालय प्रभारी

विस्तृत संगठन ढांचा: प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्यकारिणी को व्यापक स्वरूप दिया गया है। इसमें 31 पदाधिकारी, 141 कार्यकारिणी सदस्य, 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 24 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरी टीम निष्ठा और लगन के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का काम करेगी।

Category

Related Articles