
प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने
रायपुर (khabargali) युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आज रायपुर में कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु सबको श्रम करना होगा। श्री सिंह ने कहा की देश की आबादी का 60 प्रतिशत युवा वर्ग को सशक्त बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा की जब देश में अल्पसंख्यक,किसान,महिला,पिछड़ा एवं अन्य आयोग हो सकता है तो देश के युवाओं के लिए आयोग क्यों नहीं।
श्री सिंह ने कहा की धारा 370 खत्म करने से पूरा दुनिया आज भारत के तरफ देख रहा है।श्री सिंह ने कहा की भारत के वैभव को बढ़ाने हेतु काम करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा की भारत में सभी धर्म के लोग रहते हैं सबका बराबर सम्मान और अधिकार है हमें मिलकर देश विरोधी शक्तियों से लड़ना है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना देश की जनता के तरक़्क़ी हेतु निरंतर प्रयासरत है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना का विस्तार तेजी से हो रहा है हम छत्तीसगढ़ के हर ज़िला का दौरा कर संगठन को ग्रामीण स्तर पर सशक्त करेंगे।
श्री सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ के युवाओं का निखार पूर्व में नहीं हुआ जिसका बहुत नुकसान हुआ है।श्री सिंह ने कहा की भारत माता का वैभव के लिए सबको समर्पित होकर काम करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा की लोकतंत्र और संविधान की मज़बूती के लिए हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा।श्री सिंह ने कहा की भारतीय राजनीति में व्याप्त परिवारवाद को समाप्त करने हेतु आम युवाओं को युवा चेतना को मजबूत करना होगा।
- Log in to post comments