भूमि-भवन-संपत्ति का योग और ज्योतिष शास्त्र

Jyotishacharya, Pt. Ajit Shastri Guruji

मकान, भूमि, संपत्ति का कारक ग्रह मंगल होता है

खबरगली। जन्मांग चक्र में चतुर्थ भाव सुख स्थान से वाहन, भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी योगों के बारे में विचार किया जाता है। यदि चतुर्थ भाव में शुभ राशि में शुभ ग्रह अपने स्वामी की राशि में स्वामी की दृष्टि में हो। चतुर्थेश भी शुभ स्थान में हो तो कामना के अनुरूप फल की प्राप्ति होती है। मकान, भूमि, संपत्ति का कारक ग्रह मंगल होता है। अतः कुंडली में चतुर्थ भाव, चतुर्थेश का शुभ ग्रहों से प्रभावित होना आवश्यक है.. 
आइये जानते हैं कुछ सामान्य नियम जिनसे संपत्ति का विचार किया जा सकता है;- 

1.-चतुर्थेश केंद्र में गुरु के साथ हो तो जमीन, मकान के शुभ योग बनते हैं। व्यक्ति एक से अधिक अचल संपत्तियों का मालिक बनता है। 
2.- कुंडली में चतुर्थेश एवं मंगल उच्च, स्वगृही, मूल त्रिकोणस्थ में शुभ स्थिति में हो तो मनचाही संपत्ति प्राप्त होती है। 
3.-चतुर्थ भाव का स्वामी दशम भाव में और दशम भाव का स्वामी चतुर्थ भाव में तथा मंगल बलवान हो तो भू-संपत्ति का योग बनता है। 
4.-मजबूत सूर्य चतुर्थ भाव में उच्च राशि का होकर बैठा हो तो व्यक्ति 22 से 24 वर्ष की आयु के मध्य मकान या खेती की जमीन का स्वामी बनता है। यदि सूर्य मेष राशि में हो तो 44 से 48 वर्ष की आयु में व्यक्ति अपना मकान बनाता है।
 5.-चतुर्थेश या मंगल नीच राशि, पाप युक्त हो तो व्यक्ति अपनी संपत्ति का स्वयं ही नष्ट कर देता है.....!


आपका एक फ़ोन बदल सकता है आपकी जिंदगी 
ज्योतिषाचार्य:- पं. अजित शास्त्री गुरुजी, रायपुर
कुंडली परामर्श के लिए संपर्क करें:-
संपर्क-  9926111322

Category

Related Articles