रायपुर (khabargali) हाल में घोषित लोकसभा चुनाव परिणाम के आने के बाद से प्रदेश में कुल 2 सीट हासिल से चिंतित कांग्रेस में पिछले दो दिनों से बैठकों को दौर जारी है। आज भी कांग्रेस ने आज राजीव भवन में कार्यकारिणी की बैठक ली। आज हुई इस समीक्षा बैठक में कई मंत्रियो के बीच समन्वय की कमी की बात सामने आई। बैठक में हार के लिए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को भी कारण माना गया। 2 घंटे लम्बी समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया कि सोमवार से शनिवार तक रोटेशन में एक मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेगा।
कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला यह भी लिया है कि किसी भी विधायक को निगम-मंडल का कोई भी पद नहीं मिलेगा। कांग्रेस ने बैठक में आम नेता और कार्यकर्ताओं को निगम मंडल भेजने का फैसला लिया है। निर्णय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने दी है। फैसले के बाद से पार्टी में हलचल मची हुई है।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया सहित आला नेता मौजूद थे। राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, लोकसभा प्रत्याशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल रहे।
- Log in to post comments