BIG BREAKING : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

home minister amit shah, corona positive

नई दिल्ली (khabargali) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से अपील की है कि वे आइसोलेट हो जाए व अपनी जाचं कराए। उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। बता दें कि देश में कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार 50 हजार से ज्यादा मरीज हर दिन मिल रहे है।

Related Articles