BIG NEWS: दिल्ली में लॉकडाउन फेल .. मरकज बिल्डिंग में मौजूद 2000 लोगों में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, 700 लोगों को किया क्वारैंटाइन

Nijamuddin, new delhi, korona, khabargali

24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग रुके हुए थे, 200 के संक्रमित होने की आशंका

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- 300 लोग अस्पताल में भर्ती; लॉकडाउन के दौरान ऐसी गतिविधि अपराधिक

छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों में 800 लोग वापस जा चुके हैं, इन्हें खोजा जा रहा है

नई दिल्ली (khabargali) दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज यानी इस्लामिक धार्मिक आयोजन केंद्र में कोरोनावायरस संक्रमण का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। मरकज बिल्डिंग में मौजूद 24 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक 300 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, 700 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि जब देश में लॉकडाउन था, उस वक्त इस तरह की गतिविधि करना अपराध है। खबरों के अनुसार तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च के दौरान विदेशों और देश के कई हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए। कई मलेशिया और इंडोनेशिया समेत दूसरे देशों से आए थे। सतेंद्र जैन ने बताया कि हम यह नहीं बता सकते हैं कि मरकज बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे, लेकिन यह तादाद 1500 से 1700 हो सकती है। 1033 लोगों को बाहर निकाला गया है। राजधानी में आपदा अधिनियम और संक्रामक रोग अधिनियम लागू है।दिल्ली के एलजी को इनके खिलाफ कार्रवाई करने को लिखित में दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार इस पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज करने जा रही है।

ये है पूरा मामला

निजामुद्दीन का यह मरकज बिल्डिंग इस्लामी शिक्षा का दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र है। यहां कई देशों के लोग आते रहते हैं। यहां तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक5 हजार से ज्यादा लोगआए थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। यहां रुके तमिलनाडु के 64 साल के बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। अभी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मरकज में जांच की। यहां एक-एक कमरे में 8-10 लोग ठहरे थे। इनमें से कई को हल्की खांसी और जुकाम की शिकायत भी थी। इतनी तादाद में संदिग्ध मिलने पर प्रशासन ने डीटीसी की बसें लगाकर लोगों को तीन अस्पतालों में पहुंचाया। इसके बाद सोमवार देर शाम तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि आयोजन में गए उनके राज्य के 6 लोगों की मौत हो गई है। कश्मीर के सोपोर से यहां पहुंचे एक अन्य 65 साल बुजुर्ग ने भी पिछले हफ्ते श्रीनगर में कार्डियक अरेस्ट के बाद दम तोड़ दिया था। देश के अलग-अलग राज्यों ने तब्लीगी जमात में गए लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी पहुंच चुके हैं। यूपी सरकार ने 18 जिलों की पुलिस को इन्हें ढूंढ़ने के आदेश दिए हैं। दिल्ली की निजामुद्दीन इलाके की मरकज बिल्डिंग की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Related Articles