छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें आदेश कॉपी

New postings for 5 trainee IAS officers in Chhattisgarh; view the order copy. Latest News hindi News big news khabargali

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया है। 7 अगस्त 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत वर्ष 2020 और 2024 बैच के कुल पांच प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज़-दो (Phase-II) का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राज्य में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

New postings for 5 trainee IAS officers in Chhattisgarh; view the order copy. Latest News hindi News big news khabargali

 

सभी अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण से कार्यमुक्त होने के बाद अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की नियुक्ति विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर की गई है।

Category