देखें आदेश कॉपी खबरगली New postings for 5 trainee IAS officers in Chhattisgarh; view the order copy. Latest News hindi News big news khabargali

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया है। 7 अगस्त 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत वर्ष 2020 और 2024 बैच के कुल पांच प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज़-दो (Phase-II) का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राज्य में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।