छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी

Heavy rain alert for Chhattisgarh for the next 24 hours; 'Orange' warning issued for several districts, including Raipur; lightning strikes also expected. latest News hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

मानसून की गतिविधि हुई तेज

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अभी सक्रिय है। हालांकि यह पहले की तुलना में थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन इसके प्रभाव से पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है।

Category