छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

मानसून की गतिविधि हुई तेज