डॉ. रमन के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ केस बंद

Case closed against Dr. Raman's former Principal Secretary Aman Singh, investigation agency said - case of disproportionate assets does not stand, State Economic Offences Investigation Bureau, EOW, Anti-Corruption Bureau, ACB, Chhattisgarh, Khabargali

जांच एजेंसी ने कहा- आय से अधिक संपत्ति का मामला नहीं बनता

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ की एक अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला बंद कर दिया है। रायपुर की अदालत ने ईओडब्ल्यू-एसीबी की अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसके मुताबिक अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला नहीं बनता है।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू)/ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अंतिम रिपोर्ट में कहा था कि अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कोई मामला नहीं बनाया जा सकता है। राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने फरवरी 2020 में एक आरटीआई कार्यकर्ता के दावे के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 09/2020 दर्ज की थी।

भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी अमन सिंह, छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में एक रसूखदार नौकरशाह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। उन्होंने नवंबर 2022 में सेवा से इस्तीफा दे दिया और अडाणी समूह में शामिल हो गए।

Category