दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से 6 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- निरीक्षक राकेश खुटेश्वर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल बनाया गया है।
- निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी रानीतराई पदस्थ किया गया है।
- उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर का तबादला रानीतराई थाना से खुर्सीपार थाना किया गया है।
- उपनिरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी को पुलगांव थाना से धमधा थाना भेजा गया है।
- उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा का स्थानांतरण धमधा थाना से पुरानी भिलाई थाना किया गया है।
- सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह को धमधा थाना से पुलगांव थाना पदस्थ किया गया है।
Category
- Log in to post comments