एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दिल्ली जाने वाली उड़ान हुई प्रभावित

Air India flight hit by a bird during landing; Delhi-bound flight affected. Big News latest News khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर उड़ान बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराने की घटना हुई, जिसके बाद सुरक्षा मानकों के तहत विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित रहे। 

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। विमान ने सुबह करीब 8:08 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसी दौरान पक्षी के टकराने की घटना सामने आई। इधर, बर्ड हिट की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल तकनीकी जांच के लिए रोक दिया।

दरअसल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यही विमान सुबह 8:55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन बर्ड हिट के बाद तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मंजूरी मिलने तक उड़ान स्थगित रखी गई।करीब ढाई घंटे तक चली जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह लगभग 11:35 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। उड़ान में हुई देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना

पड़ा।

 

Category