गोदावरी नदी में नाव पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 35 लोग थे सवार

 Boat capsizes in Godavari River; 2 women dead, 35 people on board. big news maharastra news khabargali

माजलगाव (खबरगली)  महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में नाव हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. गोदावरी नदी में करीब 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। माजलगांव तालुका के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुरुषोत्तमपुरी में भगवान के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई। 

दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका स्थित पुरुषोत्तमपुरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे। गोदावरी नदी में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव पलटने से यह दुखद घटना हुई। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण बीच नदी में नाव का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इसी बीच नाव तेज धारा में फंस गई और देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई।

जिन दो महिला श्रद्धालुओं कि मौत है उनके नाम प्रमीला शेषराव राठौड़ (55) और कांताबाई ज्ञानोबा आंधले (60) के रूप में हुई है। ये दोनों सिंदखेडराजा विधानसभा क्षेत्र के बिबी गांव की रहने वाली है। जबकि सिंधुबाई मवाळ (निवासी महागांव, जिला वाशिम) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।