35 लोग थे सवार खबरगली Boat capsizes in Godavari River; 2 women dead

माजलगाव (खबरगली)  महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में नाव हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. गोदावरी नदी में करीब 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। माजलगांव तालुका के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुरुषोत्तमपुरी में भगवान के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई।