कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 21171 मतों से जीती...आरक्षण संशोधन विधेयक का परिणाम में दिखा असर

Counting of Bhanupratappur by-election, Congress candidate Savitri Mandavi, BJP candidate Brahmanand Netam, tribal candidate Akbar Korram, Chhattisgarh, Khabargali

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: 4251 मतदाताओं ने नोटा के बटन को दबाया..जानें किसे कितने वोट मिले

भानुप्रतापपुर/कांकेर (khabargali) भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज कर ली है। अंतिम राउंड तक डाक मत पत्र के साथ 21171 मतों से जीती सावित्री मंडावी। विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस के विजय रथ को रोकने में असफल साबित रहे हैं। कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया था। दूसरे स्थान पर भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम तो आदिवासी समाज के प्रत्याशी निर्दलीय अकबर राम कोर्राम तीसरे स्थान पर रहें। वहीँ नोटा के बटन में 4251 मतदाताओं ने क्लिक किया।

मुख्य तीन प्रत्याशियों को इतने वोट मिले

कुल 145966 वोट में सावित्री मंडावी को 65479 वोट मिले और बम्हानंद नेताम को कुल 44308 वोट मिले , वहीं तीसरे स्थान पर रहे अकबर कोराम को 23417 वोट मिले। अन्य को इतने वोट मिले घनश्याम जुर्री 2485, डायमंड नेताम को 813, शिवलाल पुडो 1337, दिनेश कल्लो 3851, नोटा 4251

आदिवासी वर्ग में कांग्रेस के प्रति भरोसा जगा

बता दें आदिवासी समाज ने हर ग्राम पंचायत से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी, लेकिन अंत में एक प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को मैदान में उतारा गया। उपचुनाव में आदिवासी आरक्षण और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ झारखंड पुलिस की कार्रवाई सुर्खियों में थी। कांग्रेस ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पेश किया, जिसके कारण आदिवासी वर्ग में कांग्रेस के प्रति भरोसा जगा। इसका परिणाम मतगणना में दिखाई दे रही है।

Category