मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश में ठंड लौटने की बात कही

Cold, meteorological SP Chandra, Chhattisgarh, Raipur, thunder, glow, change, rain, wind, sun, news, khabargali

मौसम ने फिर करवट बदला , गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर (khabargali) ठंड को देख लोग मकर संक्रांति का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम हो जाती है. लेकिन इस साल मकर संक्रांति के बाद भी तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। आज मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए ठंड लौटने की बात कही है, मौसम ने फिर करवट बदला है, गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के चरम उत्तर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कल से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जो अगले 48 घंटे तक संभावित है। इसी तरह अधिकतम तापमान में गिरावट 1-2 डिग्री सेल्सियस तक सम्भावित है।