महाकुंभ का पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगार्ई

First bath of Maha Kumbh, 60 lakh devotees took a dip, Prayagraj, Khabargali

20 देशों से आए भक्त, संगम तक 12 किमी. तक पैदल यात्रा; 60 हजार जवान तैनात

प्रयागराज (खबरगली) महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। आस्था का ऐसा सैलाब सिर्फ प्रयागराज में दिख सकता है। पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। हिंदू धर्म के सबसे बड़े धर्म उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के मन में उत्साह देखा जा रहा है। 13 जनवरी से शुरू होकर महाकुंभ का पावन पर्व 26 फरवरी तक चलेगा। माना जा रहा है कि यह महाकुंभ 144 सालों के बाद आया है और इसलिए इसे बेहद खास माना जा रहा है।

First bath of Maha Kumbh, 60 lakh devotees took a dip, Prayagraj, Khabargali

इस महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया है। महाकुंभ2025 में एक रूसी श्रद्धालु ने कहा, मेरा भारत महान भारत एक महान देश है। हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं। यहां हम असली भारत को देख सकते हैं - असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है। मैं इस पवित्र स्थान के लोगों के उत्साह से कांप रहा हूं। मुझे भारत से प्यार है।