रंगझांझर सिने अवार्ड में ' चल हट कोनो देख लिही' की धूम

Chhattisgarhi Film Industry, Rangjhanjhar Cine Award, Yogesh Agarwal, Brijmohan Agarwal, Santosh Jain, Mohan Sundarani, Vinayak Agarwal, National Award Chhattisgarhi Film Bhulan The Maze, Manoj Verma, Sheikh Aleem Banshi Keshar Sonkar, Ekta Pansari, Alak Rai, Puneet Sonkar Vinod Pahawa  , Sunil Tiwari, Dilip Nampaliwar, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े कलाकार, तकनीशियनो, स्पॉट बॉय, फि़ल्म यूनिट से सभी कलाकार हुए सम्मानित

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री का भव्य आयोजन रंगझांझर सिने अवार्ड जोरा रायपुर स्थित प्रतिष्ठा लॉन में रविवार रात को सम्पन्न हुआ। जिसमें 2022 में रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए व म्यूजिक एलबम के अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ी फि़ल्म चल हट कोनो देख लिही को सर्वाधिक अवार्ड मिला। वही म्यूजिक एलबम में मोहनी के नाम सर्वाधिक अवार्ड रहा। समारोह में रंगझांझर लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड संतोष जैन, मोहन सुंदरानी, विनायक अग्रवाल को दिया गया व राष्ट्रीय अवार्ड छतीसगढ़ी फि़ल्म 'भूलन द मेज' के लिए मनोज वर्मा को सम्मानित किया गया।

छालीवुड स्टारडम रंगझांझर सिने अवार्ड के प्रमुख आयोजक छत्तीसगढ़ फि़ल्म इंडस्ट्री के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े कलाकार, तकनीशियनो, स्पॉट बॉय, फि़ल्म यूनिट से सभी जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर समारोह विशेषांक का विमोचन भी सम्पन्न हुआ जिसका संयोजन, संपादन फिल्मकार अनुपम वर्मा द्वारा किया गया। अग्रवाल ने बताया कि बेस्ट फि़ल्म चल हट कोनो देख लिही के निर्देशक सतीश जैन को बेस्ट डायरेक्टर, अभिनेत्री अनिकृति चौहान को बेस्ट एक्ट्रेस के साथ अन्य 8 अवार्ड मिले, मन कुरैशी को मिस्टर मजनू के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला, गायक नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड दिया गया। वही अभिनेता करण खान को पापुलर अवार्ड के अलावा दिलेश साहू को क्रिटिक अवार्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन में शोभिता श्रीवास्तव, नूपुर, जेपी शर्मा, लक्ष्य टारगेट के साथ राजेश मिश्रा ने समारोह में समा बांधा व छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। रंगझांझर सिने अवार्ड समारोह में अतिथियों में पूर्वमंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल,आरएसएस के श्री कलीराम, पद्म विभूषण तीजन बाई, पद्मश्री भारती बन्धु, ममता चन्द्राकर,प्रेम चंद्राकर विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, राजेंद्र तिवारी दिलीप षड़ंगी, यूएफओ प्रमुख राकेश मिश्रा के साथ बॉलीवुड से मशहूर डायरेक्टर दिपक आनंद सम्मिलित हुए जिनके हाथों से विजेताओं को अवार्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की भव्यता को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अलग अलग तरीके से तारीफों के पुल बांधे, अतिथियों का सार्वजनिक मत था कि अवार्ड की गरिमा का पूरा ख्याल रखा गया, ऐसा अवार्ड फंक्शन यहाँ की विकसित होती फिल्म इंडस्ट्री का सूचक बन गया है ,इसके लिए फि़ल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं टीम की सराहना की गयी। पुरे समारोह के दरम्यान स्पॉट बॉय से लेकर निर्माता निर्देशकों के खान पान की पूरी व्यवस्था रखी गयी थी, कार्यक्रम के दरमियान और अंत में भोजन की व्यवस्था ने सभी को आकर्षित किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फि़ल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति से जुड़े शेख़ अलीम बंशी केशर सोनकर,एकता पंसारी, अलक राय, पुनीत सोनकर विनोद पहावा, सुनील तिवारी (सीनियर), सुनील तिवारी (जूनियर) दिलीप नामपालीवार नीरज शर्मा, नवीन लोढ़ा, अमरजीत सिंह संधू, अशोक मिश्रा, संतोष परमार, संदीप सिकरवार, हर्ष अग्रवाल,मनीष मानिकपुरी,देव वैष्णव, अवतार बॉगल,एफ़ ट्रेक इवेंट मैनेजमेंट कुलदीप गिल, बड़ा बंटी, दीपक राजपूत, सुधीर जयेश के. अनुपम वर्मा उपस्थित रहे.।

रंगझांझर अवार्ड विजेता सूची

1.बेस्ट फि़ल्म चल हट कोनो देख लिही 2.बेस्ट एक्टर मन कुरैशी (फि़ल्म-मिस्टर मजनू) 3.बेस्ट एक्ट्रेस अनिकृति चौहान (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 4.बेस्ट डायरेक्टर सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही) 5.बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी (फि़ल्म-मार डारे मया म) 6.बेस्ट विलेन (मेल) सुनील तिवारी (फि़ल्म-मार डारे मया म) 7.बेस्ट विलेन (फीमेल) सृष्टि देवांगन (फि़ल्म-मिस्टर मजनू) 8.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुष्पेंद्र सिंह (फि़ल्म- मार डारे मया म) 9.बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ज्योत्सना ताम्रकार (फि़ल्म- कुरुक्षेत्र) 10.बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त) भूपेश चौहान (फि़ल्म- मया होगे रे) रिंकू रजा (फि़ल्म-घरौंदा) 11.बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस इशिका यादव (फि़ल्म- नवा बिहान) 12.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल) रजनीश झांजी (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 13.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फिमेल) अंजली सिंह (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 14.बेस्ट कॉमेडियन (मेल) संयुक्त हेमलाल कौशल (फि़ल्म- लव लेटर) क्रांति दीक्षित (फि़ल्म- मार डारे मया म) 15.बेस्ट कॉमेडियन (फीमेल) मनीषा वर्मा (फि़ल्म- मिस्टर मजनू) 16.बेस्ट म्यूजिक विजेता- सुनील सोनी+नवल दास मानिकपुरी (फि़ल्म- मार डारे मया म) 17.बेस्ट लिरिक्स उत्तम तिवारी (फि़ल्म- लव लेटर) 18.बेस्ट सिंगर (संयुक्त) अनुराग शर्मा (फि़ल्म- लव लेटर) नितिन दुबे (फि़ल्म-मिस्टर मजनू) 19.बेस्ट सिंगर (फीमेल) चम्पा निषाद (फि़ल्म- लव लेटर) 20.बैकग्राउंड म्यूजिक सूरज महानन्द + टकलू (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 21.बेस्ट डायलॉग उदय कृष्ण (फि़ल्म- कुरुक्षेत्र) 22.बेस्ट स्टोरी सतीश जैन (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 23.बेस्ट एडिटर तुलेंद्र पटेल (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 24.बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स प्रवीर दास (फि़ल्म- मार डारे मया म) 25.बेस्ट एक्शन विशाल दीपू+ बीरबल (फि़ल्म-कुरुक्षेत्र) 26.बेस्ट कैमरामैन सिद्धार्थ सिंह (फि़ल्म- मार डारे मया म) 27.बेस्ट कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 28.बेस्ट ऑडियोग्राफर प्रबोध रंजन साहू (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 29.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर बैंडिक्ट फर्नांडिस (फि़ल्म-नवा बिहान) 30.बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट प्रेमकांत उपाध्याय (फि़ल्म- मोर मया ल राखे रहिबे) 31.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर सरिता जैन (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही) 32.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय विशु पाटनकर (फि़ल्म- कुरुक्षेत्र) 33.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट गर्ल शानवी सुंदरानी (फि़ल्म- मिस्टर मजनू) मोस्ट पापुलर एक्टर अवार्ड करण खान (फि़ल्म- मंदरा जी से कुरुक्षेत्र तक..) क्रिटिक अवार्ड दिलेश साहू (फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही)