सांसद अरूण साव छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष घोषित

MP Arun Saw, Chhattisgarh, BJP state president, declared, Vishnudev Sai, Khabargali

भूपेश बघेल ने साव को बधाई देते हुए कहा - आज विश्व आदिवासी दिवस पर ही विष्णु देव साय को हटा दिया

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के सांसद अरूण साव काे छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति किया है। वे विष्णुदेव साय का स्थान लेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। काफी समय से प्रदेश भाजपा में बदलाव की चर्चा हाे रही थी, अब जाकर विधाननसभा चुनाव के करीब डेढ़ साल पहले बदलाव किया गया है। यह बदलाव क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के पहले ही दाैरे के बाद किया गया है।

वहीँ भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद अरुण साव को बधाई दी और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस और आज ही विष्णु देव साय को हटा दिया गया, चाहते तो उन्हें एक दिन बाद हटा सकते थे

Category