शिक्षा मंत्री आवास के बाहर विद्यामितान शिक्षकों का हल्ला बोल, संविलियन के लिए भजन गाकर कर रहे प्रदर्शन

Vidyamitan' teachers stage a protest outside the Education Minister's residence, singing devotional songs to demand merger. Latest News big News hindi News Khabargali

दुर्ग(खबरगली) छत्तीसगढ़ में प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्या मितान कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेशभर के 1500 से अधिक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। विद्यामितानों ने आज संविलियन समेत अन्य मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आवास सेवा सदन का घेराव किया। 

 

विद्यामितान अतिथि शिक्षक अभी भी मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर मंत्री के सेवा सदन के बाहर बैठे हैं और भजन गाकर प्रदर्शन कर रहे। इस दौरान दस साल के भीतर जिन विद्यामितान शिक्षकों की मौत हुई है उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।

प्रदर्शन के दौरान विद्यामितान अतिथि शिक्षक संविलियन की मांग कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि 12 साल बाद भी उन्हें समान काम, समान वेतन नहीं मिल रहा है। इसी कारण अब वे आंदोलन की राह पर है। वहीं इस मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उनसे दो बार मुलाकात की, उन्होंने उनकी दो मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी बात नहीं बनी।

ये है प्रमुख मांगें

 

शिक्षकों की मांग है कि वह बस्तर के सुदूर अंचलों और अन्य जिलों में 12 साल से छात्रों को गणित, फिजिक्स केमिस्ट्री जैसे सब्जेक्ट पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा कई स्कूलों में उन्हें सभी विभागीय कार्य करने पर भी मजबूर किया जा रहा है, लेकिन महज उन्हें 20 हजार के वेतन के साथ ये सभी काम कराया जा रहा है इसलिए संविलियन और समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य शिक्षकों को मिलने वाले शासकीय अवकाश को लेकर भी उन्होंने आंदोलन शुरू किया है।

Category