श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की धूम: 1000 श्रद्धालुओं ने एक साथ किया चालीसा पाठ, भजनों पर झूमे भक्त

Celebration of birth anniversary at Shri Chintahar Hanuman Temple in Chaubey Colony: 1000 devotees recited Chalisa together, devotees danced to the hymns, crowd gathered to see Hanuman Ji seated in the cradle swing, Bhajan singer Sachin Gupta and party, organiser Deepak Naresh Kedia, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

पालना झूला में विराजे हनुमान जी को देखने उमड़ी भीड़

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कोलकाता के मशहूर कलाकारों द्वारा विशेष रूप से सजाए गए मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

Celebration of birth anniversary at Shri Chintahar Hanuman Temple in Chaubey Colony: 1000 devotees recited Chalisa together, devotees danced to the hymns, crowd gathered to see Hanuman Ji seated in the cradle swing, Bhajan singer Sachin Gupta and party, organiser Deepak Naresh Kedia, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

भक्तिमय प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर

उत्सव की शुरुआत सुबह बजरंग बली के अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। शाम को भजन गायक सचिन गुप्ता एंड पार्टी ने संगीतमय सुंदरकांड और भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। "दुनिया चले ना श्रीराम के बिना" और "श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में" जैसे भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।

Celebration of birth anniversary at Shri Chintahar Hanuman Temple in Chaubey Colony: 1000 devotees recited Chalisa together, devotees danced to the hymns, crowd gathered to see Hanuman Ji seated in the cradle swing, Bhajan singer Sachin Gupta and party, organiser Deepak Naresh Kedia, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

फूलों की वर्षा और विशेष महाआरती

आयोजक दीपक नरेश केडिया ने बताया कि उत्सव के दौरान भगवान पर गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा की गई। बधाई उत्सव में श्रद्धालुओं को ड्रायफ्रूट्स और मुद्रा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 8 बजे हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ रहा, जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने एक स्वर में पाठ किया।

Celebration of birth anniversary at Shri Chintahar Hanuman Temple in Chaubey Colony: 1000 devotees recited Chalisa together, devotees danced to the hymns, crowd gathered to see Hanuman Ji seated in the cradle swing, Bhajan singer Sachin Gupta and party, organiser Deepak Naresh Kedia, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

विशाल भंडारा और सेवा

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रात्रि 8.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री हनुमंत सेवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में पिछले 4 वर्षों से हर मंगलवार शाम 7.30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन होता है, जिसमें औसतन 600 श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Celebration of birth anniversary at Shri Chintahar Hanuman Temple in Chaubey Colony: 1000 devotees recited Chalisa together, devotees danced to the hymns, crowd gathered to see Hanuman Ji seated in the cradle swing, Bhajan singer Sachin Gupta and party, organiser Deepak Naresh Kedia, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Celebration of birth anniversary at Shri Chintahar Hanuman Temple in Chaubey Colony: 1000 devotees recited Chalisa together, devotees danced to the hymns, crowd gathered to see Hanuman Ji seated in the cradle swing, Bhajan singer Sachin Gupta and party, organiser Deepak Naresh Kedia, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Category

Related Articles